Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

प्रश्नपत्र चोरी, वितरण मामले में अब तक 45 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिलः सीबीआई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि नीट (यूजी) 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले की विस्तृत जांच के दौरान संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

23 Jul 2026

प्रश्नपत्र चोरी, वितरण मामले में अब तक 45 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिलः सीबीआई

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि नीट (यूजी) 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले की विस्तृत जांच के दौरान संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। प्रश्नपत्र चोरी और उसके वितरण में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है तथा मामले में अब तक 45 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2024 में बिहार पुलिस ने नीट (यूजी) परीक्षा का प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला दर्ज किया था। उस समय प्रारंभिक संदेह के आधार पर संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को आरोपित बनाया गया था, क्योंकि उसका नाम अन्य परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलों में सामने आया था। बाद में यह मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच के दौरान प्रश्नपत्र चोरी, उसके वितरण और उससे लाभान्वित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की गई। इस संबंध में पटना की सक्षम अदालत में 45 लोगों के खिलाफ कई आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं।

सीबीआई के अनुसार जांच के दौरान संजीव मुखिया की भूमिका को लेकर भी विस्तृत पड़ताल की गई, लेकिन उसके खिलाफ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि वह नीट-यूजी 2024 का प्रश्नपत्र चोरी करने या उसके वितरण में शामिल था। जांच के दौरान संजीव मुखिया फरार था। बाद में बिहार पुलिस ने उसे अन्य मामलों में गिरफ्तार किया। चूंकि नीट-यूजी 2024 मामले की प्राथमिकी में भी उसका नाम था, इसलिए सीबीआई ने उससे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

सीबीआई ने कहा कि जांच में उसकी संलिप्तता का कोई प्रमाण नहीं मिलने के कारण उसके खिलाफ इस मामले में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया। इसी वजह से उसे नीट-यूजी मामले में जमानत मिल गई। हालांकि, वह बिहार पुलिस द्वारा जांचे जा रहे अन्य मामलों में आरोपित होने के कारण न्यायिक हिरासत में बना रहा। नीट-यूजी 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले की गहन जांच पूरी कर ली गई है और साजिश में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया गया है। संजीव मुखिया को जानबूझकर बचाने या मामले से बाहर रखने संबंधी जो कथन अब प्रसारित किए जा रहे हैं, वे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रश्नपत्र चोरी, वितरण मामले में अब तक 45 आरोपितों के खिलाफ
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि नीट (यूजी) 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले की विस्तृत जांच के दौरान संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की संलिप्तता का कोई स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News